फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जून के अंतिम सप्ताह से लगने लगेंगे आईआईटी के प्लांट, एक मिनट में होगा 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन

Tue, 08 Jun 2021 09:01 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रथम चरण में कानपुर समेत 10 शहरों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट। एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का करेंगे उत्पादन।
 
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी की मदद से देश भर में 50 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। प्रथम चरण में कानपुर समेत 10 शहरों में प्लांट लगाए जाएंगे। जून के अंतिम सप्ताह तक प्लांट इंस्टॉल होने शुरू हो जाएंगे। तकनीक पर आधारित ये प्लांट कम खर्च में अधिक उत्पादन करेंगे।
विज्ञापन


इस प्लांट में प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। देश में ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए आईआईटी ने बीते माह मिशन भारत o2 शुरू किया था। इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय, फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस टेक्नोलॉजी के निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि मिशन के तहत अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग कंपनियों को आमंत्रित किया गया था।

अभियान के तहत आईआईटी की इंक्यूबेटेड कंपनी एआईपीएल ने ऑक्सीजन प्लांट बनाया है। कंपनी के अनिकेत पटेल व अचिन अग्रवाल के साथ गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कोलकाता व चेन्नई की भी चार कंपनियां साथ में काम कर रही हैं।
विज्ञापन


प्लांट की सफल टेस्टिंग आईआईटी में की गई है। फिलहाल ये प्लांट कानपुर के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कौशांबी, हरियाणा, भोपाल, मैसूर समेत 10 शहरों में लगेंगे। अगले चरण में 50 अन्य शहरों में प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें