फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक गिरी आईआईटी की ओपनिंग रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेईई एडवांस के टॉपरों ने एक बार फिर आईआईटी कानपुर को पहली पसंद के रूप में नकार दिया है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से जारी सीट एलॉकेशन के मुताबिक आईआईटी की ओपनिंग रैंक पिछले 10 सालों के मुकाबले काफी खराब हुई है। इस बार आईआईटी की ओपनिंग रैंक 147 है, जबकि पिछले साल 120 रैंक वाले छात्र ने दाखिला लिया था। पिछले छह साल के उलट इस बार जेईई एडवांस में टॉप-100 रैंक प्राप्त करने वाले मेधावियों ने कानपुर को नहीं चुना। वर्ष 2019 में ऑल इंडिया 95 रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी ने आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस का चयन किया था।
विज्ञापन

जोसा की ओर से जारी पहले राउंड के सीट एलोकेशन के अनुसार आईआईटी मुंबई जेईई एडवांस के मेधावियों की पहली पसंद रहा है। आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग रैंक एक और क्लोजिंग 66 रही है। वहीं, आईआईटी मद्रास में कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग 79 रैंक और क्लोजिंग 171 है। आईआईटी दिल्ली में ओपनिंग 24 और क्लोजिंग 125 रही है। आईआईटी कानपुर ने टॉप 100 मेधावियों को को निशुल्क पढ़ाई का भी ऑफर दिया, लेकिन छात्रों ने परवाह नहीं की। पिछले छह वर्षों की तरह इस बार भी आईआईटी का टॉप 100 रैंक वाले विद्यार्थी को संस्थान में दाखिला देने का सपना पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

10 वर्षों में कंप्यूटर साइंस में पहले चरण में रहा सीट एलॉकेशन
वर्ष

ओपनिंग रैंक

क्लोजिंग रैंक

2016 113


225

2017

104


203

2018

103


213

2019

95

216

2020

111

231

2021

100


213

2022

107

236

2023

118

215

2024

120


248
2025 147 270
..............
2025
ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 1973 3550
बायोलॉजिकल साइंस 3559 6614
केमिकल इंजीनियरिंग 2464 3924
केमिस्ट्री 7986 9662
सिविल इंजीनियरिंग 4280 5790
कंप्यूटर साइंस 147 270
अर्थ साइंस 6841 9594
इकोनॉमिक्स 2625 3140
इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग 751 1112
मैटेरियला साइंस 4862 5926
मैथमेटिक एंड साइंटिफिक कं 593 1023
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1589 2635
फिजिक्स 2506 5069
स्टैटिक एंड डाटा साइंस 878 1121
...................
2024
ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 2713 3495

बायोलॉजिकल साइंस 5259 6791

केमिकल इंजीनियरिंग 2227 3903

केमिस्ट्री 7317 10037

सिविल इंजीनियरिंग 4158 5676

कंप्यूटर साइंस 120 248

अर्थ साइंस 6793 9550

इकोनॉमिक्स 2137 2993

इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग 743 1257

मैटेरियला साइंस 3998 5791

मैथमेटिक एंड साइंटिफिक कं 449 926

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1899 2736

फिजिक्स 1440 4609

स्टैटिक एंड डाटा साइंस 699 990
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें