फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट से 3 दिन पहले लापता आईआईटी लैब असिस्टेंट का शव गंगा में मिला

Fri, 11 Jan 2019 02:51 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में श्मशान घाट से तीन दिन पहले लापता हुए आईआईटी के लैब असिस्टेंट प्रवीण कुमार शर्मा (37) का शव गुरुवार को गंगा में उतराता मिला। उनके परिवार में पत्नी रीना, चार साल की बेटी प्रिंसी है। मोके पर पहुंची स्थानूस थान क्षेत्र की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


नौबस्ता के बौद्ध नगर निवासी प्रवीण कुमार आईआईटी के एयरोनॉटिक्स डिपार्मेंट में लैब असिस्टेंट थे। जालंधर (पंजाब) यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर छोटे भाई नवीन ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर प्रवीण घर से दोस्त के पिता की अंत्येष्टि में जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। मंगलवार को उनकी बाइक बिठूर के श्मशान घाट पर मिली थी। नौबस्ता थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अनुराग सिंह का कहना है कि परिजनों ने पूछताछ में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात कही है, जांच के बाद ही सही वजह सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें