फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः बेटियों को सक्षम बनाने की ली शपथ

Fri, 11 Jan 2019 01:59 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कानपुर-कल्याणपुर स्थित डॉ. नरेंद्र सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में गुरुवार को छात्राओं ने बेटियों को सक्षम बनाने की शपथ ली। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं के साथ प्रबंधक संजय कुमार, प्रधानाचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह, उप प्रधानाचार्य कल्पना सिंह, कोऑर्डिनेटर सरिता सिंह और मनोज पांडेय ने बेटियों को बचाने और उनको बराबरी का दर्जा दिलाने की शपथ ली। उप प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने कहा कि बेटियों को समाज में बराबरी का हक मिलना चाहिए। छात्राएं जब शिक्षित होंगी तभी सशक्त समाज का निर्माण होगा। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्राओं ने नृत्य के जरिए महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्तुति द्विवेदी, उत्सवी श्रीवास्तव, अनामिका गौतम, गायत्री देवी, राशि कमल, वर्तिका, कनिका, श्वेता, दिव्या और अंकिता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें