आईआईटी कानपुर के एक छात्र द्वारा कश्मीर को लेकर किए गए फेसबुक पोस्ट पर हंगामा खड़ा हो गया है। छात्र को खालिस्तानी समर्थक बताया जा रहा है। मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के इस छात्र ने सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 खत्म करने पर अभद्र और भड़काऊ पोस्ट डाली है। देखते ही देखते छात्र का यह पोस्ट वायरल हो गया है।
कैंपस के अन्य छात्रों ने इसे देश विरोधी पोस्ट बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। विवाद बढ़ता देख छात्र ने पोस्ट ही डिलिट कर दी, लेकिन तब तक पोस्ट का छात्रों ने स्क्रीन शॉट ले लिया था। यह पोस्ट पांच अगस्त की है। छात्र ने देश के खिलाफ न केवल आपत्तिजनक बातें लिखी हैं, बल्कि कश्मीरियों को भड़काने का भी काम किया है।