फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी ने कृषि पर शुरू किए दो नए कोर्स, ये है पूरी जानकारी

Thu, 28 Mar 2019 02:05 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर ने अपने ऑनलाइन एग्रीकल्चर एजुकेशन पोर्टल ‘एग मूक’ पर बुधवार को कृषि से जुड़े दो नए कोर्स लांच कर दिया है। इसमें विषय की जानकारी वीडियो के साथ पीडीएफ में भी दी गई है।
विज्ञापन


कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान या कोई अन्य साधारण व्यक्ति भी यह कोर्स कर सकता है। कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इंस्टीट्यूट के उप निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि पहला कोर्स रिसोर्स मैनेजमेंट इन रेनफेड ड्राई लैंड्स विषय पर है।
Trending Videos

इसमें यूएएस बंगलुरु के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जीएम सुजीथ ने ऐसे इलाकों में खेती का प्रबंधन बताया है जहां की खेती केवल बारिश पर आधारित होती है। कोर्स में यह बताया गया है कि कैसे बारिश न होने पर सूखे में खेती की जा सकती है।

इसके अलावा फसल और मृदा प्रबंधन, जल संरक्षण आदि की भी जानकारी इसमें दी गई है। यह कोर्स पांच सप्ताह का है। कोर्स करने के बाद छात्रों की एक ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। इसमें उत्तीर्ण सभी प्रतिभागियों को आईआईटी कानपुर और कॉमनवेल्थ लर्निंग (सीओएल) कनाडा की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा कोर्स फंडामेंटल्स ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन पर है। इसे बीएचयू, वाराणसी के प्रो. बासावप्रभु ने तैयार किया है। इसमें कृषि प्रसार की तकनीकी जानकारी दी गई है। कोर्स आठ माह का है।

परीक्षा के बाद इसमें भी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। प्रो. अग्रवाल के मुताबिक यह दोनों कोर्स छात्र www.agmoocs.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें