आईआईटी कानपुर ने अपने ऑनलाइन एग्रीकल्चर एजुकेशन पोर्टल ‘एग मूक’ पर बुधवार को कृषि से जुड़े दो नए कोर्स लांच कर दिया है। इसमें विषय की जानकारी वीडियो के साथ पीडीएफ में भी दी गई है।
कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान या कोई अन्य साधारण व्यक्ति भी यह कोर्स कर सकता है। कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इंस्टीट्यूट के उप निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि पहला कोर्स रिसोर्स मैनेजमेंट इन रेनफेड ड्राई लैंड्स विषय पर है।