फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तीनों सेनाओं के लिए रक्षा उपकरण तैयार करेंगे आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक

Sun, 04 Nov 2018 12:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर देश की तीनों सेनाओं के लिए रक्षा उपकरण बनाएंगे। शनिवार को आए रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोडक्शन विभाग के सचिव डॉ. अजय कुमार ने इस मसले पर इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर से विचारविमर्श भी किया।
विज्ञापन


दोनों के बीच एक साथ रिसर्च और इनोवेशन के लिए सहमति बनी है। इंस्टीट्यूट की तरफ से जल्द ही मंत्रालय को कई प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भेजा जाएगा। दोनों के बीच सेना के लिए सुरक्षित कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विकसित करने पर भी चर्चा हुई। 

 
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट की खुलकर की तारीफ...

डेमो पिक
इंस्टीट्यूट की खुलकर की तारीफ
डॉ. अजय ने नेशनल सेंटर ऑफ फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स का भी मुआयना किया। इस सेंटर की स्थापना खुद डॉ. अजय ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में एडिशनल सचिव रहते हुए कराई थी। डॉ. अजय ने संस्थान, यहां के वैज्ञानिकों और छात्रों की खुलकर तारीफ की।

ओएफसी का गन शॉप देखा
रक्षा उत्पाद विभाग के सचिव डॉ. अजय कुमार दोपहर करीब तीन बजे आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) भी पहुंचे। यहां उन्होंने गन शॉप का निरीक्षण किया। गन शॉप में ही शारंग और धनुष तोप के निर्माण की प्रक्रिया देखी। यहां पर वे पांच बजे तक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें