फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी: स्टूडेंट जिमखाना चुनाव में पीजी सेक्रेटरी पद पर शिवम कुमार विजेता, 13 सीनेटर्स भी हुए चयनित

Wed, 28 Aug 2019 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर में स्टूडेंट जिमखाना के उपचुनाव में अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी के उम्मीदवारों को आईआईटीयंस ने नकार दिया। दोनों पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के बावजूद आईआईटीयंस ने नोटा (नन ऑफ दि एबव) को अधिक वोट किए। मतलब इन दोनों पदों के प्रत्याशी जीत नहीं हासिल कर सके।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर रिदम पाठक और जनरल सेक्रेटरी मीडिया एंड कल्चर पद पर चित्रल गुप्ता प्रत्याशी थे। हालांकि पीजी सेक्रेटरी एकेडमिक्स एंड कॅरियर पद पर शिवम कुमार गौतम जरूर नोटा से जीतने में कामयाब रहे। इसके अलावा बीटेक/बीएस-19 के सीनेटर पद पर नायजा सिंग्ला, पकशल सेकरेट्री, देवांश परमार, अंकित योगी, अभिमन्यु सेठिया, अविनाश बंसल और अंकित यादव ने जीत हासिल की।

 
विज्ञापन

छात्रों ने अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी के उम्मीदवारों को नकारा, नोटा को अधिक वोट दिए

इसी तरह बीटी/बीएस-18 के दो पदों पर वेदांत सिक्का और कार्तिकेय धाकड़ विजयी रहे। बीटी/बीएस-16 के एक पद पर अभिनव अरोरा, बीटी/बीएस-एमटी/एमएस-15 के एक पद पर भानुप्रताप निरंजन, एमटेक-19 के दो पदों पर विवेक प्रजापति, मोनार्क प्रकाशचंद्र और एमटेक-18 के दो पदों पर मोतीलाल मेहर और आशीष उबाना को विजेता घोषित किया गया।

29 को सीनेट में अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी पर होगा फैसला
स्टूडेंट जिमखाना के चेयरमैन रचिक अवस्थी ने बताया कि इस बार उम्मीदवारों के मुकाबले छात्रों ने नोटा का चुनाव किया है। फिलहाल अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी मीडिया एंड कल्चर के खाली पदों की जिम्मेदारी यूजी सेक्रेटरी एकेडमिक्स एंड कॅरियर राहुल सेठी को और जनरल सेक्रेटरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी अभिज्ञान वर्मा को दी गई है। 29 को स्टूडेंट जिमखाना सीनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विवादों के चलते हटाया गया था अध्यक्ष
इसी साल जनवरी में हुए आम चुनाव के बाद अध्यक्ष, पीजी सेक्रेटरी एकेडमिक्स एंड कॅरियर, जनरल सेक्रेटरी मीडिया एंड कल्चर के विजेताओं पर कई गंभीर आरोप लगे थे। इसकी जांच हुई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद सभी को उनके पदों से हटा दिया गया था। तब से ये पद खाली थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें