फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IITK में स्टूडेंट जिमखाना का चुनाव आज, इन चेहराें पर लगा है दांव

Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अाईअाईटी कानपुर के ज‌िमखाना चुनाव में ये छात्र हैं प्रत्याशी
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में स्टूडेंट जिमखाना का चुनाव रविवार को है। सुबह 10 से शाम सात बजे तक होने वाली वोटिंग में 6500 स्टूडेंट वोट डालेंगे। स्टूडेंटों के सामने नोटा (नन ऑफ द एबव) का भी ऑप्शन होगा। जनरल सेक्रेटरी (कल्चरल) पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं चुनाव से पहले शुक्रवार देर रात तक प्रत्याशियों का ऑडिटोरियम में स्टूडेंटों से संवाद भी चला। प्रत्याशियों ने अपना मैनिफेस्टो जारी किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए रुतुज जुगाड़े, जनरल सेक्रेटरी (साइंस एंड टेक्नोलॉजी) पद के लिए अनवेश, जनरल सेक्रेटरी (कल्चरल) पद पर स्वप्निल कुमार और अंशु पांडेय व जनरल सेक्रेटरी (गेम्स एंड स्पोर्ट्स) पद के लिए तिजिल सैनी मैदान में हैं। किसी भी प्रत्याशी को कुल पड़ने वाले वोटों के 50 फीसदी वोट पाना अनिवार्य है। तभी वह विजयी घोषित किया जाएगा। अन्यथा उस पद पर चुनाव दोबारा होगा। इसी तरह किसी प्रत्याशी के हिस्से में 50 फीसदी या इससे ज्यादा नोटा का विकल्प चुना जाता है, तो भी चुनाव दोबारा होगा। यह स्थिति सभी प्रत्याशियों के साथ रही तो पूरी चुनाव प्रक्रिया दोबारा होगी।
उधर, चुनाव का खुमार छात्र-छात्राओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रत्याशियों ने स्टूडेंटों से संवाद कर अपने-अपने मैनिफेस्टो जारी किए। इस दौरान स्टूडेंटों और पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों से सवाल भी किए। यह सिलसिला देर रात तक चला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आयुष पाठक ने बताया कि यह संवाद स्टेटमेंट ऑफ परपज (एसओपी) के तहत अनिवार्य होता है। इसमें सभी प्रत्याशियों से छात्र-छात्राएं सवाल जवाब करते हैं।
विज्ञापन




मेडिकल फैसिलिटी के वादे
एसओपी के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रुतुज जुगाड़े ने अपने मैनिफेस्टो का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने सभी स्टूडेंटों के हेल्थ एंड मेडिकल इंश्योरेंस के लिए प्रपोजल तैयार कर लिया है। हर छात्र का मेडिकल एंड हेल्थ इंश्योरेंस कराया जाएगा। यही नहीं बेहतर इलाज के लिए पूरे देश में 10 हजार अस्पतालों के विकल्प होंगे। मौजूदा समय में कानपुर के आठ अस्पतालों में ही इलाज की व्यवस्था है। इंस्टीट्यूट के प्रत्येक हॉल में फर्स्ट एड बॉक्स कि सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात कही।

महिला सुरक्षा, शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख
हर प्रत्याशी ने अपने मैनिफेस्टो में महिला सुरक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने, सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही है। प्रत्याशियों का कहना है कि वह रिसर्च वर्क के लिए अत्याधुनिक लैब की व्यवस्था कराने कि कोशिश भी करेंगे।

ग्रीन कैंपस पर जोर
प्रत्याशियों ने अपने मैनिफेस्टो में ग्रीन कैंपस पर भी जोर दिया है। बताया है कि पूरे संस्थान में एलईडी लाइटों के बदले सोलर एनर्जी वाले लाइट्स लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें