फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप का केंद्र पता लगाने में जुटा आईआईटी कानपुर, हिमालय के उत्तरी क्षेत्रों में अब तक बने 14 जीपीएस स्टेशन

Mon, 08 Jun 2020 03:52 PM IST
शिखा पांडेय शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी ने भूकंप का केंद्र पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में धरती की हलचल की जानकारी के लिए हिमालय के उत्तरी क्षेत्र में 14 जीपीएस स्टेशन बनाए जा चुके हैं। छह और बनाए जाने हैं पर लॉकडाउन की वजह से काम रुका हुआ है।
विज्ञापन


आईआईटी के अर्थ साइंस विभाग के प्रोफेसर जावेद एन मलिक और उनकी टीम इतिहास और अवशेषों के आधार पर भूकंप का सर्वे कर रही है। प्रो. मलिक ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि धरती कितनी अपनी जगह से खिसकी है, किस जगह पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है। किन स्थानों पर भूकंप आने की संभावना अधिक है।

किसी जगह पर भूकंप आने की संभावना ज्यादा है। जीपीएस सिस्टम से इन चीजों का पता लगाने में आसानी होगी। 14 स्टेशनों की रिपोर्ट मार्च में एकत्र करनी थी पर लॉकडाउन की वजह से काम अटका है। चंडीगढ़ से लेकर शिमला और कांगड़ा से लेकर पठानकोट तक के क्षेत्र में स्टेशन लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में आना है ज्यादा तीव्रता का भूकंप
प्रो. जावेद का दावा है कि उत्तराखंड में अधिक तीव्रता (7.5 से लेकर 8 रिएक्टर स्केल) के भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। इस भूकंप से झटका कानपुर में भी महसूस होगा। बताया कि अभी तीव्रता का आकलन तो कर सकते हैं पर समय का आकलन नहीं कर सकते। बताया कि दिल्ली में लगातार आ रहे भूकंप से कानपुर को कोई खतरा नहीं है। प्रो. जावेद ने कहा कि धरती के अंदर घर्षण होता है, इस वजह से झटके लग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें