फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, अस्पतालों में जगह पड़ने लगी कम

Mon, 08 Jun 2020 03:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने पर अस्पतालों में जगह कम पड़ने लगी है। हैलट के न्यूरो साइंसेस स्थित कोविड अस्पताल के दो तल भर गए हैं। रामा मेडिकल कॉलेज, नारायणा समेत अन्य अस्पतालों के बेड भर रहे हैं। रोगी और बढ़े तो भर्ती करने की दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


हैलट में सिर्फ लेवल थ्री के रोगी भर्ती करने के आदेश हैं। जून के महीने में रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ लेवल वन और लेवल टू के रोगियों के लिए निश्चित किए गए अस्पतालों में जगह कम पड़ रही है। रविवार को निजी पैथोलॉजी से पॉजीटिव रिपोर्ट लेकर तीन रोगी न्यूरो साइंसेस पहुंचे और भर्ती होने को लेकर अड़ गए।

इन संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं रहा। वे लेवल-वन के रोगी थे। बाद में उन्हें भर्ती किया गया। लेकिन प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से बात की। इस पर कहा गया कि रेफर केस, लेवल थ्री के गंभीर कोविड रोगियों का इलाज ही हैलट में किया जाएगा।
विज्ञापन


लेवल वन और टू के रोगियों के रखे जाने की व्यवस्था सीएमओ स्तर से की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीजीएमई से बात की है। अभी ज्यादातर संक्रमित लेवल वन में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें