लगातार बनाया जा रहा है समझौते का दबाव
आईआईटी छात्रा ने बताया कि मोहसिन को हाईकोर्ट से राहत और क्रॉस एफआईआर दर्ज होने के बाद लगातार उनके ऊपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि से मुलाकात कर अपना केस सौंपा है। उन्हें केस से संबंधित सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। अधिवक्ता ने भरोसा दिया है कि उन पर दर्ज क्रॉस एफआईआर रद्द कराएंगी। मोहसिन को हाईकोर्ट से मिली राहत को भी खारिज कराएंगी।
अधिवक्ता बोलीं- छात्रा को न्याय दिलाना मेरी जिम्मेदारी
अधिवक्ता सीमा समृद्धि ने बताया कि पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। यह केस शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न नहीं, बल्कि दुष्कर्म और लव जिहाद का केस है। छात्रा पर गलत तरीके से कोर्ट की मदद से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करूंगी। मोहसिन को जल्द से जल्द सजा दिलाऊंगी।