तकनीक के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले आईआईटी कानपुर को दुनिया के शीर्ष 125 संस्थानों में 122वां स्थान मिला है। बुधवार रात क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने इस बार विषय वार रैंकिंग जारी की है। देश में आईआईटी कानपुर को ओवरऑल पांचवां स्थान मिला है।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, गणित व स्टैटिक्स विषय में आईआईटी कानपुर देश का तीसरा संस्थान है। इन तीनों विषयों में आईआईटी बांबे टॉप पर है। वहीं, देश के सात संस्थानों को टॉप-250 में स्थान मिला है। दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों को लेकर क्यूएस साल में दो बार वर्ल्ड रैंकिंग जारी करता है।
एक बार ओवरऑल और दूसरी बार विषयवार रैंक जारी होती है। बुधवार को आर्ट एंड ह्यूमिनिटीज, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस एंड मेडिसिन, नेचुरल साइंस और सोशल साइंस एंड मैनेजमेंट कैटेगरी में वर्ल्ड रैंकिंग जारी की गई है। इन कैटेगरी में विषयवार भी रैंक दी गई है। देश के शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी को बधाई दी है। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने भी खुशी जताई है।