डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) ने रिसर्च की बेहतरी के लिए आईआईटी कानपुर को नौ करोड़ छह लाख रुपये का अनुदान दिया है। यह अनुदान फंड फॉर इंप्रूवमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर (फिस्ट) योजना के तहत डीएसटी ने दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आईआईटी कानपुर
इसमें 4.53 करोड़ रुपये एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के लिए है जबकि शेष 4.53 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए है। डीएसटी सचिव और आईआईटी कानपुर के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि अनुदान से दोनों विभागों में साइंस और तकनीक के क्षेत्र में बेहतर रिसर्च कार्य होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
आईआईटी कानपुर
इसके अलावा दोनों विभागों की लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित किया जाएगा। आईआईटी निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने अनुदान मिलने पर खुशी जताई और कहा कि संस्थान तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
इस साल सबसे ज्यादा स्पांसर रिसर्च प्रोजेक्ट मिले
4 of 5
आईआईटी कानपुर
इस साल आईआईटी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। आईआईटी को सत्र 2017-18 में पिछले चार साल की अपेक्षा सबसे ज्यादा 182 करोड़ के स्पांसर रिसर्च प्रोजेक्ट मिले हैं। सत्र 2016-17 में 169 करोड़, सत्र 2015-16 में 161 करोड़ और सत्र 2014-15 में 132 करोड़ के प्रोजेक्ट मिले थे।
स्पांसर रिसर्च प्रोजेक्ट के अलावा कई निजी क्षेत्र की कंपनियों ने विभिन्न कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट भी आईआईटी को सौंपे हैं। सत्र 2017-18 में कुल 128 ऐसे प्रोजेक्ट मिले जिससे इंस्टीट्यूट को 23 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि सत्र 2016-17 में प्रोजेक्ट की संख्या 134 थी और उससे आय 18 करोड़ रुपये की हुई। सत्र 2015-16 में 121 प्रोजेक्ट थे जिससे 13 करोड़ रुपये की कमाई हुई।