फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईआईटी के निदेशक ने सीएम को दिखाया पहले कृत्रिम हृदय का थ्रीडी मॉडल, बोले- करेंगे हर संभव मदद

Thu, 12 Jun 2025 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईआईटी निदेशक ने दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम को गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम को पहले कृत्रिम हृदय का थ्रीडी मॉडल भेंट किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी में तैयार हो रहे गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी को प्रदेश सरकार की हर संभव मदद मिलेगी। शोध से लेकर क्लीनिकल ट्रायल तक में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल से मुलाकात में कहीं। प्रो. अग्रवाल ने उन्हें देश में बन रहे पहले कृत्रिम हृदय (हृदय यंत्र) का थ्रीडी मॉडल दिखाया और भेंट किया।
विज्ञापन


आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और राकेश गंगवाल ने दिल्ली स्थित यूपी सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर राकेश गंगवाल भी मौजूद रहे। हृदय यंत्र के बारे में सीएम ने विस्तार से जानकारी ली। प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस को हृदय रोगियों की सहायता के लिए डिजाइन किया गया है।

आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
यह चुंबकीय रूप से उत्तोलित मोटर और बेहतर रक्त संचार के लिए प्रभावी साबित होगा। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक कृत्रिम हृदय का अंतिम चरण में ट्रायल कर रहे हैं। सीएम ने गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए भी कहा।
 
विज्ञापन

प्रो. मणींद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रो. अग्रवाल ने कहा कि डीपटेक और मेडिकल टेक के विशेषज्ञों की अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के साथ इंजीनियरिंग के माध्यम से ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। बताया कि संस्थान में बन रहे मेडिकल स्कूल में चिकित्सा और इंजीनियरिंग विशेषज्ञ एक साथ काम करेंगे तो निश्चित ही मेडिकल क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें