फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्वांटम कंप्यूटिंग को प्रदेश में अग्रणी बनाने जुटे आईआईटी-सीएसजेएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भविष्य की तकनीक के रूप में आगे बढ़ रही क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रदेश को अग्रणी बनाने में शहर के संस्थान भी योगदान दे रहे हैं। आईआईटी कानपुर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर इसका सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार करने जा रहा है। वहीं, छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में क्वांटम कंप्यूटिंग नए कोर्स के रूप में लांच किया जा रहा है।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों के सहयोग से क्वांटम कंप्यूटिंग में अग्रणी बनने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्वांटम कंप्यूटिंग की मदद से डीपटेक क्षेत्र में अनुसंधान व नवाचार कर तरक्की कर सकते हैं। आईआईटी शुरुआत से ही कंप्यूटर के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार कर रहा है। अब इसे क्वांटम कंप्यूटिंग का भी मुख्य केंद्र बनाया जा सकता है। इसको लेकर कुछ दिन पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत देते हुए कहा कि जल्द क्वांटम टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय स्तर का केंद्र विकसित किया जा सकता है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि क्वांटम कंप्यूटिंग पारंपरिक कंप्यूटर से अपग्रेड है। इसकी मदद से क्वांटम कंप्यूटर अत्यंत जटिल गणनाएं बहुत कम समय में कर सकते हैं। इसके उपयोग से मेडिसिन अनुसंधान, साइबर सुरक्षा, जलवायु पूर्वानुमान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वित्तीय विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। आईआईटी के वैज्ञानिकों ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


सीएसजेएमयू में 30 सीटों पर होगा दाखिला
विवि में क्वांटम कंप्यूटिंग के नए कोर्स संचालित किए जाने की तैयारी है। नए सत्र से बीटेक के छात्रों के लिए क्वांटम टेक्नोलॉजी के माइनर कोर्स की शुरुआत होगी। साथ ही स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के भौतिकी विभाग में एमएससी इन क्वांटम टेक्नोलॉजी कोर्स की शुरुआत होगी। शुरुआती चरण में 30 सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें