कानपुर। आईआईटी कानपुर में दो और तीन सितंबर को समन्वय कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर को शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्टार्टअप प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत अनुसंधान को कैसे मदद की जा सकती है इसकी जानकारी देने के लिए आईआईटी में समन्वय कार्यक्रम होने जा रहा है। मुख्य वक्ता टीसीएस के सीटीओ डाॅ. हैरिक विन होंगे। आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ट्रांसलेशनल रिसर्च पर केंद्रित है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. हैरिक विन को उद्योग क्षेत्र में आईटी संबंधी बदलाव का विशेषज्ञ माना जाता है। पहले दिन पैनल में एआई, सस्टेनबिलिटी और साइबर सिक्योरिटी के उन अनुसंधानों की चर्चा की जाएगी जो उद्योग क्षेत्र में बड़े बदलाव करने में सक्षम हैं। दूसरे दिन होने वाली चर्चा में विशेषज्ञों की ओर से सीएसआर फंड की मदद से एआई, सस्टेनबिलिटी और साइबर सिक्योरिटी अनुसंधानों को आगे बढ़ाने की जरूरत और उपायों के बारे में बताया जाएगा। (ब्यूरो)