फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निर्माण निगम की सुस्ती से चालू नहीं हो पाई कैथ लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी निर्माण निगम की सुस्ती के कारण कार्डियोलॉजी की तीन कैथ लैब में काम शुरू नहीं हो पाया है। रोगियों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। रविवार शाम एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को प्रबंधन के अधिकारियों ने सारी वस्तुस्थिति बताई। निदेशक एवं प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कैथ लैब के निगम ने अभी तक परचेज ऑर्डर भी जारी नहीं किए। डिप्टी सीएम से निगम की कार्यशैली की शिकायत की गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्डियोलॉजी में भर्ती अपने समधी सिविल लाइंस निवासी अनिल शर्मा को देखने के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने निदेशक प्रोफेसर वर्मा से निर्माण कार्य की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि कार्डियोलॉजी में तीन कैथ लैब बन रही हैं। इनका टेंडर फाइनल हो गया है। तीन महीने गुजर गए निगम अभी तक परचेज आर्डर जारी नहीं कर पाया है। इसमें 35 करोड़ की मशीनें आनी हैं। कैथ लैब शुरू होने न से रोगियों को सुविधा नहीं मिल पा रही।
जी प्लस सेवन ब्लॉक की स्थिति के संबंध में बताया गया कि छह महीने हो गए निगम अभी तक टेंडर फाइनल नहीं कर पाया है। इससे योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। कार्डियोलॉजी ने निगम को एक करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर भी कर दी है। इसके लिए प्रावधानिक राशि 47 करोड़ रुपये स्वीकृत है। जब भवन का निर्माण शुरू होगा तभी यह धनराशि मिल पाएगी। डिप्टी सीएम पाठक ने कार्डियोलॉजी के आयुष्मान वार्ड को भी देखा। उन्होंने एक बीएचके का तीसरा हॉस्टल भी बनाए जाने की सलाह दी। निदेशक ने बताया कि कार्डियोलॉजी में आ रहे रोगियों की स्थिति को देखते हुए संस्थान और भूमि की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें