फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग मामले में IIT के 22 छात्रों को किया सस्पेंड

Wed, 11 Oct 2017 09:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
16 छात्र तीन साल और छह छात्र एक साल के लिए निलंबित
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में रैगिंग मामले में फंसे 22 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें 16 छात्रों को तीन साल और छह छात्रों को एक साल के लिए निलंबित किया गया है। स्टूडेंट्स अफेयर्स कमेटी (एस-सैक) की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को सीनेट की बैठक में छात्रों के बयान लिए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब इन छात्रों को निर्धारित निलंबन अवधि खत्म होने के बाद पुन: उसी सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा और पढ़ाई पूरी करनी होगी। 
विज्ञापन

एंटी रैगिंग कमेटी और स्टूडेंट्स अफेयर्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित सभी 22 छात्र 21 सितंबर से सस्पेंड चल रहे थे। सीनेट में फैसला होने से पहले सभी का बयान लिया गया। उनके पक्ष और रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया गया। स्टूडेंट्स अफेयर्स कमेटी (एस-सैक) ने रैगिंग के मुख्य आरोपी 16 छात्रों को बर्खास्त करने की संस्तुति की थी। लेकिन छात्रों के भविष्य को देखते हुए सीनेट के सदस्यों ने इन्हें बर्खास्त नहीं किया, बल्कि निलंबित किया है। अब इस कार्रवाई की जानकारी रैगिंग का शिकार हुए छात्रों के अभिभावकों को दी जाएगी। अगर उन्हें इस कार्रवाई से संतुष्टि नहीं हुई तो छात्रों को बर्खास्त करने के साथ ही एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
 

यह है मामला  

सीनेट की बैठक में फैसला, एस-सैक की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
आईआईटी में रैगिंग का मामला 19 और 20 अगस्त की रात का है। पीड़ित छात्रों ने आरोप लगाया था कि इंस्टीट्यूट के हॉल-2 में सीनियर छात्रों ने जूनियरों पर गलत हरकतें करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उन्हें गालियां दीं। कुछ ने पिटाई की भी शिकायत की थी। जूनियर छात्रों की शिकायत पर डीन स्टूडेंट अफेयर्स और एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच करने के बाद 22 छात्रों को चिन्हित किया था। इन छात्रों को बर्खास्त करने और एफआईआर करने की सिफारिश की गई थी। एस सैक की रिपोर्ट के आधार पर सभी छात्रों को सीनेट ने निलंबित कर दिया था। 
 

सभी के लिए थे बयान  

आईआईटी कानपुर में रैगिंग
स्टूडेंट्स अफेयर्स कमेटी (एस-सैक) ने अपनी रिपोर्ट बनाने के बाद सभी छात्रों के बयान लिए। रविवार को 17 छात्रों के बयान दर्ज किए गए और सोमवार को पांच छात्रों ने अपना पक्ष रखा। बयान दर्ज होेने के बाद कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन

ये हैं छात्र  

आईआईटी कानपुर में रैगिंग
अभिनव अरोड़ा, रोहन सकेरी, निशांत आर्या, अमन गुप्ता, आकाश यादव, भूपेश कुमावत, देवेंद्र कोल्हे, सुमित कुमार महला, सुप्रीत अग्रवाल, उमंग गर्ग,  विपुल कोहली, सचिन अंगुरल, रचिक अवस्थी, शिवकांत , कशिश थकरान, निशांत अग्रवाल, कैलाश थकरान, समीर बंछोर, निशांत आर्या, करन कश्यप, तेजस गुप्ता, उत्कर्ष सागर 

बयान..
रैगिंग मामले में आरोप साबित होने के बाद छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 16 छात्रों को तीन साल के लिए निलंबित किया गया है वहीं छह  छात्र जो पूरी तरह रैगिंग में शामिल नहीं थे लेकिन उन्हें इसकी जानकारी थी, उन्हें एक साल के लिए निलंबित किया गया है।
प्रो. मणींद्र अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर, आईआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें