अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटा एक पिता बेटी की डोली तक नहीं उठा पाया और सड़क हादसे में उसने दम तोड़ दिया। शादी का निमंत्रणपत्र बांटने पत्नी संग औरैया जा रहे सुरेश की बाइक के सामने एकाएक रास्ते पर अचानक कुत्ता आ गया और दुर्घटना हो गई।
उसे बचाने मेें वह असंतुलित होकर गिर गए और घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे। वहीं, घटना के दौरान उनकी पत्नी भी बुरी तरह घायल हो गईं। कल्याणपुर-कानपुर के विनायकपुर-महाराणा प्रतापनगर निवासी सुरेशचंद्र्र (48) की पत्नी मंजूलता ने बताया कि बेटी ज्योति चंद्रा की शादी 9 नवंबर को होनी है। पति हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग निदेशालय कानपुर में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे।