फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: इस बार सीरो सर्वे में चूके तो तीसरी लहर बरपाएगी कहर, नहीं लगा था सेकेंड वेब का अंदाजा

Fri, 04 Jun 2021 03:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना की लहर गुजरने के बाद सीरो सर्वे अगली लहर की तैयारी के लिए किया जाता है। इस सर्वे के नतीजे के आधार पर संक्रमण का फैलाव पता चलता है।
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के  फैलाव का आकलन कर तीसरी लहर की तैयारी के लिए सीरो सर्वे नौ जून से शुरू हो रहा है। अगर इस सर्वे में सितंबर में हुए सर्वे की तरह खानापूरी की गई तो गच्चा खाना तय है। तीसरी लहर में संक्रमण की आक्रामकता का अंदाजा न लग पाने से वही हाल होगा, जो दूसरी लहर में हुआ। संसाधन कम पड़ गए, रोगियों को बेड नहीं मिले और सड़कों पर मौतें हुईं।
विज्ञापन


संक्रमण लेवल का अंदाजा न लगने से रोगियों को ढंग से इलाज नहीं मिल पाया। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद जो सर्वे हुआ था, वह खानापूरी भर रहा था। 1442 लोगों का सैंपल लेकर इतिश्री कर ली गई। इससे हुआ यह कि कोई तैयारी नहीं हो पाई। बताया गया कि 23 प्रतिशत ऐसे लोगों में एंटीबॉडीज मिलीं, जिनमें संक्रमण पता नहीं चला।

संक्रमण का फैलाव भी नहीं पता किया गया। एंटीबॉडीज की स्थिति देखकर यह भी खुलासा नहीं हुआ कि अगली लहर में वायरल लोड की स्थिति क्या हो सकती है? वेंटिलेटर, इंटेंसिव केयर की कितनी और जरूरत पड़ सकती है। सर्वे के बाद चर्चा बंद हो गई और कोरोना की दूसरी लहर ने कहर ढा दिया। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा का कहना है कि सर्वे के संबंध में शासन से गाइडलाइन आ गई है, उसी आधार पर सर्वे किया जाएगा। स्टाफ को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। आईसीएमआर की गाइडलाइन रहेगी और स्वास्थ्य संगठन का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इसलिए किया जाता सीरो सर्वे
कोरोना की लहर गुजरने के बाद सीरो सर्वे अगली लहर की तैयारी के लिए किया जाता है। इस सर्वे के नतीजे के आधार पर संक्रमण का फैलाव पता चलता है। इस सामुदायिक सर्वे के नतीजे के अध्ययन के आधार पर शासन भविष्य में रोग की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाता है।

पिछले सर्वे के 20 लोग होंगे शामिल
पिछले सर्वे में शामिल हुए नगर के उन 20 लोगों को इस बार भी सर्वे में शामिल किया जाएगा, जिनमें एंटीबॉडीज मिली थीं। इन लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को शासन उपलब्ध कराएगा।

नगर में सीरो सर्वे दूसरे चरण में
नगर में सीरो सर्वे दूसरे चरण में होगा। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि पहला चरण चार जून से शुरू हो रहा है। इस चरण में मंडल के इटावा और कन्नौज समेत प्रदेश के 40 जिले शामिल हैं। दूसरा चरण नौ जून से होगा। इसमें कानपुर नगर समेत 33 जिले शामिल होंगे। गुरुवार को सीएमओ ने सीरो सर्वे की कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें