फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत का स्टेट्स': मरने का शौक हो...तो कातिल नहीं मिलता, लिखकर फंदे से झूला युवक, चर्चा में है प्रेम प्रसंग

Mon, 24 Jul 2023 06:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विकास खंगार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरने का शौक हो, तो कातिल नहीं मिलता। यह स्टेटस लगाकर सोमवार को सुबह 10 बजे कस्बे के बांकी मार्ग में एक युवक ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन फंदे से उतारकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मामला हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां  कस्बे के बांकी मार्ग निवासी जय सिंह खंगार के पुत्र विकास खंगार (25) ने अपने इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाया कि मरने का शौक हो, तो कातिल नहीं मिलता है। इसके बाद सोमवार सुबह घर में ही फंदा लगा लिया।
मंझले भाई आकाश ने बड़े भाई को फंदा पर झूलता देखकर छोटे भाई सौरभ को सूचित किया और बहन स्वाति की मदद से फंदा से उतारकर अस्पताल लाए। यहां पर उसे डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका
मृतक होटल में मजदूरी करके परिवार का सहयोग करता था। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें