फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चित्रकूट एक्सप्रेस से गिरा अधेड़, गंभीर हालत में हुआ था रेफर, तीन घंटे खड़ी रही एम्बुलेंस...चली गई जान

Mon, 24 Jul 2023 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया कि उसकी जेब से मिले फोन में डायल नंबरों पर संपर्क किया गया, तो फतेहपुर जनपद के पट्टीशाह के अलग-अलग लोगों से बात हुई हैं। लेकिन कोई भी इसे पहचान नहीं पा रहे हैं। इससे इसकी पूर्ण शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में चित्रकूट एक्सप्रेस से गिरकर एक अधेड़ घायल हो गया। आनन फानन उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के आभाव में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इसका कारण बताया जा रहा है कि तीन घंटे तक एम्बुलेंस जिला अस्पताल में ही खड़ी रही। एम्बुलेंस में ही मरीज तड़पता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबलपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन से सुबह पांच बजे फैक्टरी एरिया के सामने एक युवक गिरने से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि उसकी मौत हो गई। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया कि उसकी जेब से प्रयागराज व महोबा अस्पताल के इलाज के पर्चे मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
इसमें उसका नाम भगवानदास लिखा हुआ है। उम्र लगभग 50 साल है, उसकी जेब से मिले फोन में डायल नंबरों पर संपर्क किया गया तो फतेहपुर जनपद के पट्टीशाह के अलग-अलग लोगों से बात हुई हैं। लेकिन कोई भी इसे पहचान नहीं पा रहे हैं। जिससे इसकी पूर्ण शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें