फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि की किस्त न पहुंचे तो कराएं संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रजिस्ट्रेशन में हुई गलती की वजह से किसान सम्मान निधि की किस्त न पहुंचने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब ऐसे किसानों को अपने रजिस्ट्रेशन में संशोधन कराने का मौका दिया जा रहा है। कृषि निर्देशक आरके तिवारी ने बताया कि ऐसे किसान जिनके मोबाइल पर किस्त न पहुंचने का मैसेज पहुंचा हो, वह किसी भी जनसुविधा केंद्र में जाकर अपने रजिस्टेशन व आधार में हुई गलतियों को संशोधित करा लें, जल्द ही उनके खाते में 2 हजार रुपये की किश्त पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कई किसानों ने जल्दबाजी में रजिस्ट्रेशन कराने में अपने आधार नंबर, नाम व बैंक खाता नंबर गलत कर दिए हैं। जिससे उनके खाते में सम्मान निधि का पैसा नहीं पहुंच सका है। हालांकि शासन से उनके खाते में पैसे भेजा जा चुके हैं, लेकिन कागजातों का मिलान न होने की वजह से पैसों का ट्रांसफर नहीं हो सका है, लेकिन उनके मोबाइल पर पैसा न पहुंचने का मैसेज जरूर पहुंचा है। ऐसे किसानों को पहली किस्त के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए है कि ऐसे किसान जिनके मोबाइल पर पैसा न पहुंचने का मैसेज पहुंचा हो वह किसी भी जन सुविधा केंद्र में पहुंच कर अपने रजिस्ट्रेशन व आधार में हुई गलतियों ठीक करा लें। जिससे उनके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंच सके। कृषि उपनिर्देशक आरके तिवारी ने बताया कि कि आधार व खातों में हुई गलतियों की वजह से कई किसानों को प्रथम किश्त का पैसा नहीं पहुंचा है, लेकिन शासन स्तर से उनके मोबाइल पर पैसा न पहुंचने का मैसेज भेजा गया है। ऐसे किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र पर पहुंच कर अपने रजिस्ट्रेशन में हुई गलतियों को संशोधित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें