फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में नशे में झूमते पकड़े गए तो जाना होगा हवालात

Tue, 08 Jan 2019 11:31 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अगर कोई सड़क पर घूमता मिला तो पुलिस उसे रोकेगी। उसकी फोटो खींचकर नाम-पता रजिस्टर में दर्ज करेगी। अगर संदिग्धता लगी तो तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। बाद में उसे जाने दिया जाएगा। कानपुर में एसएसपी अनंत देव ने शहरभर के थानेदारों को इसके आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


रात्रि गश्त के दौरान नशेबाजों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। शराब के नशे में घूमते पकड़े गए तो चालान के साथ ही रात हवालात में काटनी पड़ेगी। एसएसपी ने यह निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं कि नशे में पकड़े गए लोगों को अगले दिन सुबह चालान के बाद ही छोड़ा जाए।

कप्तान ने कहा है कि रात एक से सुबह छह बजे तक गश्त की जाए। इसके लिए प्रत्येक थाने का एक चौथाई फोर्स रिजर्व किया गया है, जो सिर्फ रात्रि गश्त करेगा। एसएसपी के मुताबिक, सर्द रात में सन्नाटे में वारदात रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। नाम-पता दर्ज करने के अगले दिन चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना प्रभारियों को इसका ब्योरा देंगे। 
विज्ञापन

डेमो पिक
एडीजी से लेकर सीओ तक करेंगे निगरानी
रात्रि गश्त की एडीजी से लेकर सीओ तक निगरानी करेंगे। साथ ही प्रत्येक रात्रि में हुई कार्रवाई के बारे में अगले दिन थानेदार सीओ से लेकर एसएसपी तक को अवगत कराएंगे। 

होटल-ढाबों पर होगी छापेमारी
रात में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए होटल और ढाबों पर भी छापेमारी की जाएगी। एसएसपी के मुताबिक, रात में वारदात को अंजाम देने से पूर्व अपराधी होटलों और ढाबों पर रुककर समय काटते हैं। छापेमारी से ऐसे बदमाशों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

गार्डों से संवाद स्थापित करें बीट सिपाही 
एसएसपी ने शहर के व्यापारियों से सर्दी में बाजारों में प्राइवेट गार्ड लगाने की अपील की हैं। इससे चोरी की आशंका कम रहेगी। साथ ही बीट सिपाही उनसे सीधे संवाद कर पल-पल की खबर रख सकेंगे। उन्होंने बीट सिपाहियों को बाजार में तैनात गार्डों के मोबाइल नंबर, नाम और पते रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डेमो पिक
खराब सीसीटीवी कैमरे कराएं ठीक
एसएसपी ने सीओ और एसपी को उनके क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई कैमरा खराब मिले तो तत्काल ठीक कराएं। साथ ही वारदात की आशंका वाले प्वाइंटों पर कैमरे भी लगवाएं।

सक्रिय हो जाता है बावरिया गैंग 
सर्द रातों में बावरिया की सक्रियता भी बढ़ जाती है। यह गिरोह समूह में आकर हत्यायुक्त डकैती जैसी वारदात को अंजाम देता हैं। ऐसे गैंगों पर भी अंकुश लगाने के लिए रात्रि में पुलिस की सक्रियता को बढ़ाया गया है। थानेदारों को दस साल पुराने चोरों और लुटेरों के बारे में जानकारी जुटाने व उनकी निगरानी के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें