फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शॉर्ट सर्किट से लगे आग तो बंद कर दें मेन स्विच

Tue, 24 Jun 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
माती स्थित केंद्रीय विद्यालय में अग्निशमन यंत्र से आग बुझाना सीखते बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को आग से रोकथाम और सुरक्षा के उपाय बताए गए। मॉकड्रिल में बच्चों ने आग बुझाने का तरीका भी सीखा।
विज्ञापन

माती अग्निशमन केंद्र के अग्निसुरक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने सोमवार दोपहर में केंद्रीय विद्यालय में जागरूकता कार्यशाला की। यहां उन्होंने बच्चों को बताया कि सतर्कता से आग लगने का खतरा बचता है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगे तो मेन स्विच बंद कर दें। इसके बाद पानी की बौछार कर आग बुझाएं।
विज्ञापन

बताया कि तेल की आग में पानी डालने पर आग और बढ़ जाती है। इसलिए फोम चलाकर तेल की आग को आसानी से काबू किया जा सकता है। गैस सिलिंडर की आग को गीला बोरा मारकर बुझा सकते हैं। कहा कि कपड़ों में आग लग जाए तो भागना नहीं चाहिए। बल्कि फर्श पर लेटकर लुढ़कने से आग आसानी से बुझ जाती है। यहां मॉकड्रिल में अग्निशमन यंत्र चलाकर आग काबू करने का तरीका सिखाया गया। बच्चों ने आग बुझाकर देखी। यहां प्राचार्य एएच अंसारी, फायरमैन उपेंद्र व राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें