फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में शिविर लगाकर टीबी रोगी करें चिह्नित : जेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गांवों में शिविर लगाकर टीबी रोगियों को चिह्नित कर परीक्षण किया जाएगा। इस कार्य में आशा व एएनएम का सहयोग लिया जाएगा। यह बात कानपुर के सहायक निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके मिश्रा ने कही।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि सरकार ने टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य 2025 निर्धारित किया है। इसमें सीएचसी में 100 दिवसीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेडी स्वास्थ्य ने कहाकि 100 दिवसीय अभियान में टीबी मरीजों की सक्रिय खोज, समय पर जांच और इलाज को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कार्य में आशा व एएनएम का सहयोग लिया जाएगा। वह गांव-गांव जाकर एक सप्ताह से अधिक खांसी व कफ की जांच करेगी। इस मौके पर जिला डॉ बलराज, डॉ. कंचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें