फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान कर दोबारा करें नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में जिले के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के लगभग 150 प्रधानाचार्यों की बैठक में 20 बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, यू-डाइस पोर्टल पर छात्रवार डाटा अपडेट, विद्यालयों में ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान व दोबारा नामांकन एवं शिक्षण गुणवत्ता सुधार जैसे विषय शामिल रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने कहा कि जिले की शैक्षिक रैंकिंग कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर आधारित होती है। यदि विद्यालय अपने रिकॉर्ड, उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और आवश्यक अभिलेख ठीक समय पर अपडेट करेंगे तो जिला रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त कर सकता है।निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यालयों को ड्रॉप आउट छात्रों तक व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने पर बल देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें