कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में दो साप्ताहिक फिजियोथैरेपी कार्यशाला के क्रम में मायोफेशियल रिलीज टेक्निक विषय पर सत्र आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता एसबीएस विश्वविद्यालय देहरादून के डाॅ. अरुणमोझी रंगनाथन ने कहा कि यह तकनीक मांसपेशियों के दर्द और तनाव को दूर करने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने बताया कि यह आधुनिक फिजियोथैरेपी की एक उन्नत विधि है जो रोगियों को राहत पहुंचाती है। संस्थान के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी ने मायोफेशियल रिलीज व एक्यूपंक्चर के उपयोग पर प्रकाश डाला। एसोसिएट डीन प्रशासन डॉ. दिग्विजय शर्मा, सहायक निदेशिका डॉ. हिना वैश्य ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। इस मौके पर डाॅ. नेहा शुक्ला, डाॅ. आदर्श कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रशेखर कुमार, डॉ. उमेश मौर्या, अमिल अग्रवाल, विनय कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो