पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा के पास कानपुर झांसी हाईवे पर शनिवार की शाम मिले शव की पहचान असेवा निवासी अजीत सिंह (30) के तौर पर हुई। मृतक के चाचा ने पोस्टमार्टम हाउस में पहचान की।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के असेवा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका भतीजा अजीत सिंह (30) शनिवार को रिश्तेदारी में जाने के लिए कहकर घर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। इधर सूचना मिली की उसका शव चौरा के पास मिला है। इस पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि अजीत अविवाहित था। कोतवाल अंजन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद