फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आइसक्रीम कोल्ड स्टोरेज संचालक 1.80 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नागपुर में नामी आइसक्रीम कंपनियों के कोल्ड स्टोरेज संचालक को साइबर क्राइम टीम ने एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी में गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। मोबाइल में कई फर्जी अकाउंट खुलवाने के सुराग मिले हैं। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाई थी, जहां से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कैंट के नवशील अपार्टमेंट निवासी विनोद कुमार के फेसबुक अकाउंट पर शेयर मार्केट में निवेश का मैसेज आया। कुछ देर बाद आरोपियों ने उनको एक लिंक भेजा। उस पर क्लिक करते ही उन्हें व्हाॅट्सएप ग्रुप जोड़ लिया गया। विनोद कुमार से 18 अप्रैल 2024 से 24 मई 2024 के बीच शेयर स्टॉक में 1.80 करोड़ रुपये जमा कराए गए। ठगी का अहसास होने पर 20 जून 2024 को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच की, जिसमें इसी वर्ष मार्च में चंद्रशेखर नत्थूजी भुजाड़े को गिरफ्तार किया गया था। उसके खाते में रुपये ट्रांसफर हुए थे। जांच में नागपुर के बाड़ी थानाक्षेत्र के खडगांव निवासी राकेश प्रसाद गुप्ता का नाम सामने आया। उसे छह जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास करीब 30 से 35 फर्जी अकाउंट की जानकारी हुई है। यह ग्रामीणों को कमीशन का लालच देकर उनके अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कराता था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक राकेश प्रसाद गुप्ता नागपुर में कोल्ड स्टोरेज चला रहा था। उसके यहां नामी कंपनियों की आइसक्रीम रखी जाती हैं। यह गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसने चंद्रशेखर नत्थूजी भुजाड़े का अकाउंट इस्तेमाल किया था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें