फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पहले होगा सिविल सर्विसेज प्री 2017

Mon, 31 Oct 2016 01:55 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संघ लाेक सेवा अायाेग
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सिविल सर्विसेज एग्जाम में बैठने वाले कैंडीडेट्स के लिए खुशखबरी है। इस बार से सिविल सर्विसेज की पूरी भर्ती प्रक्रिया एक साल के अंदर ही पूरी हो जाएगी। इसके लिए आयोग ने अपने एग्जाम शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक सिविल सर्विसेज प्री की जो परीक्षा अगस्त माह में हुआ करती थी अब वह दो माह पहले यानी जून में ही संपन्न हो जाएगी। सितंबर माह में मेन एग्जाम और संभवत: नवंबर तक इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी कर रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे होती थी परीक्षाएं
वर्ष           परीक्षा की तिथि
2015        23 अगस्त 2016 (प्री)
               18 दिसंबर 2015 (मेन)

2016       07 अगस्त 2016  (प्री)   
              12 नवंबर 2016 (मेन)

इसी साल से शुरू हो गई थी कवायद
दरअसल एग्जाम के शेड्यूल को सुधारने की कवायद आयोग ने 2016 के कैलेंडर से ही कर दी थी। यही कारण है कि आयोग ने अगस्त माह में सिविल सर्विसेज प्री एग्जाम कराने के बाद दिसंबर की बजाय नवंबर में ही मेन एग्जाम करा लिया था।
विज्ञापन


फरवरी में जारी हो जाएगा विज्ञापन
सिविल सर्विसेज 2017 के लिए इस बार 22 फरवरी 2017 को विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। 2017 के एग्जाम कैलेंडर में इसकी संभावित तिथि घोषित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें