सड़क खोदने पर होगी कार्रवाई
अवैध तरीके से सड़क खुद ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। कहा की विभागों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करना होगा। विभागों की लापरवाही किसी भी रूप में माफ नहीं की जाएगी। सड़क बनने से पहले ही विभागों से उनके प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली जाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं की होगी समीक्षा
कानपुर समेत मंडल के सभी जिलों में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं के मामले में कमिश्नर के कहा कि इसकी हर माह समीक्षा होगी। ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित किया जाएगा। पुलिस, आरटीओ, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर ब्लैक स्पॉट्स को खत्म किया जाएगा।