फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सास-बहू की झगड़े से तंग आ चुका हूं, बुजुर्ग ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Fri, 09 Aug 2024 05:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू के गुरु का पुरवा गांव में एक बुजुर्ग ने घरेलू कलह से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोज-रोज के झगड़े से मैं अब ऊब चूका हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। किसी को गलत न फंसाया जा। ये सुसाइड नोट लिखकर गुरु का पुरवा निवासी गोरेलाल (60) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उनका शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ में फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस सुसाइड नोट का कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गुरु का पुरवा निवासी गोरेलाल सविता हलवाई का काम करते थे। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी और तीन बेटे एक बेटी हैं। बेटों और बेटी की शादी हो चुकी है। तीनों बेटों के परिवार और बुजुर्ग दंपत्ति एक ही मकान में साथ रहते थे। गुरुवार रात भी घरेलू बातों को लेकर सास और बहुओं के बीच विवाद हो गया। जिस पर गोरेलाल ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
इससे नाराज होकर वह साइकिल लेकर घर निकल गए। पूरी रात घर न आने पर पत्नी उनकी गांव में तलाश कर रही थी। तभी ग्रामीणों से गांव के बाहर जामुन के पेड़ से अंगौछे के सहारे फंदे पर गोरेलाल का शव लटका होने की जानकारी दी। उनकी साइकिल भी जामुन के पेड़ से टिकी हुई खड़ी थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
टीम ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतारकर कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान बुजुर्ग की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। पति का शव फंदे पर लटका देख पत्नी मुन्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिवार में गृह कलह की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें