फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बास्केटबॉल में हैदराबाद, देहरादून, चेन्नई व कोलकाता की टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में बास्केटबॉल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ संभाग के तहत केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में शुक्रवार को पांच दिवसीय 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 21 संभाग के 402 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी व मुख्य अतिथि अंकुर आनंद सिंह व सहायक आयुक्त लखनऊ संभाग विजय कुमार ने किया।
विज्ञापन


पहले मैच में हैदराबाद ने गुरुग्राम को 36-25 से हराया। दूसरे मैच में देहरादून ने चंडीगढ़ को 40-26 और तीसरे मैच में चेन्नई ने वाराणसी को 45-28 से पराजित किया। चौथे मैच में कोलकाता ने रांची को 26-20 से मात दी। इस मौके पर मुरलीधर, दीपचंद, महेंद्र नाथ मिश्र, दीपक कुमार, मंगेश कुमार पाल, अनवर अली, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें