फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवाद में लगाई झोपड़ी में आग, गृहस्थी का सामान जला

Sun, 14 Jan 2024 03:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भजनपुर में विवाद के बाद दंपती ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर झोपड़ी में आग लगा दी। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर के मजरा भजनपुर निवासी देवीशंकर ने बताया कि शनिवार को उसने जंगल से लकड़ी लाकर झोपड़ी में रखी। शाम को झोपड़ी में पहुंचे गांव के दंपती ने लकड़ी अपनी बता कर विवाद करने लगे। गुस्साए दंपती ने झोपड़ी में आग लगा दी। इससे गृहस्थी का सामान, अनाज जल गया। फायर ब्रिगेड टीम ने पानी डाल काबू पाया। देवीपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें