दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के लालपुर में यमराज बनकर आये ट्रक ने एक झटके में बाइक सवार मियां-बीवी की जान ले ली। भीषण सड़क दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
गांव गोपालपुर भोगनीपुर कानपुर देहात निवासी बृजेंद्र (26) अपनी पत्नी अरुणा (24) को साथ लेकर बाइक से जिला अस्पताल चेकअप कराने जा रहे थे। तभी लालपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। ट्रक चालक को चेकपोस्ट पर पकड़ लिया गया। बृजेंद्र और अरुणा के घरवालों को पुलिस ने फोन सूचना दी। शवों को मॉर्चरी में रखा गया है।