फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसे में कानपुर के तीन लोगों समेत चार की मौत

Sat, 28 Jan 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे ने चार की जानें लीं
विज्ञापन
शुक्रवार की रात गाजियाबाद में हुए एक भयानक हादसे में कानपुर के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई।  तेज रफ्तार ऑडी कार और ऑटो में भीषण टक्कर हुई थी।  हादसे के बाद से कार का ड्राइवर फरार है।  
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए लगाए गए आगे के दोनों एयरबैग खुल गए जिससे ऑडी में सवार दोनों लोगों की जान बच गई। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के पास ये हादसा हुआ। ऑडी कार और ऑटो में टक्कर काफी जोरदार हुई एक तरफ जहां ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं ऑडी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार से बरामद पेपर्स को देखकर पता चला है कि ऑडी कार सफदरजंग अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष रावत के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार का नंबर DL 11C A 3420 बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि इस गाडी में और कितने लोग सवार थे। पुलिस को शक है कि ये ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला हो सकता है। कार में से पानी की बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले हैं।
हादसे का शिकार कानपुर की रहने वाली रिंकू यादव थी। रिंकू नोएडा की एचसीएल कंपनी में काम करती थीं।  वह यजुवेंद्र की ऑटो पर सवार होकर सहकर्मी विशाल और चचेरे भाई के साथ कहीं जा रही थीं। ऑटो में सवार चारों लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ऑडी कार में सवार लोगों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें