हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के योगेंद्र विहार, अर्रा रोड निवासी रामबाबू के चार बेटे राजू, गोविंद, बाबू और दिनेश उर्फ अजय बजरंगी (26) हैं। अजय कपड़े की सिलाई करता था। बड़े भाई राजू ने बताया कि 22 जून 2023 को अजय की शादी फतेहपुर के पोस्ट शाह के धारूपुर गांव निवासी राधा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही राधा, अजय पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी। विरोध पर कलह करती थी।
पत्नी को घर आने और बेटे को दिखाने की करता रहा मांग
गुरुवार को अजय ने वीडियो कॉल कर राधा को घर आने के लिए कहा। राधा के इन्कार पर दोनों में फिर से विवाद शुरू हो गया। अजय कैंची और पेंचकस उठा लाया और वीडियो कॉलिंग के दौरान ही उसने अपने सीने और पेट में ताबड़तोड़ 18 वार किए। इसके बाद चाकू से गर्दन रेत ली। बेटे की चीख सुनकर मां पहुंची और चाकू छीनने का प्रयास किया तो उन्हें भी चोटें आईं। बेटे को दर्द से तड़पता देख परिजन उसे लेकर हैलट पहुंचे। वहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही युवक के मोबाइल को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर डेढ़ दर्जन चोट के निशान मिले हैं। अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।
खुद पर युवक कर रहा था वार... वीडियो कॉल पर पत्नी मुस्कुराती रही
अजय ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी थी। यह आरोप अजय के परिजनों ने लगाया है। बताया कि बुधवार रात अजय ने राधा को कॉल कर घर वापस आने के लिए कहा था। इसपर राधा ने धमकी दी कि तुम बेटे से कभी नहीं मिल पाओगे, जबकि अजय बेटे को बहुत प्यार करता था। गुरुवार सुबह भी अजय ने राधा को वीडियो कॉल किया था। अजय ने राधा से बेटे को दिखाने के लिए कहा। इस पर राधा ने जमकर गालियां दीं और पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी।
वीडियो कॉल पर ही चाकू और कैंची लेकर आया था युवक
परिजनों का आरोप है कि अजय वीडियो कॉल पर ही चाकू और कैंची लेकर आया। वह खुद पर हमला कर रहा था, इस दौरान राधा हंस रही थी। मां छंगी देवी ने बताया कि जब अजय फर्श पर गिर गया तो वीडियो कॉल पर पत्नी राधा चीख चीख कर रोने का ढोंग करने लगी। इसी दौरान अजय के पिता रामबाबू, भाई व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
पत्नी पर करता था शक, इसलिए होता था विवाद
मां छंगी ने बताया कि राधा शादी के बाद से ही फोन से ज्यादा बात करती थी। बेटा होने के बाद भी राधा की आदत कम नहीं हुई तो अजय ने विरोध करना शुरू कर दिया। बताया कि राधा मोबाइल फोन पर लगा रहता था और बेटा रोता रहता था। अजय ने इसका विरोध किया तो राधा ने उसकी जमकर पिटाई की और मायके चली गई। इसके बाद से वह नहीं लौटी। फिर अजय माता-पिता के पास आकर रहने लगा था। अजय के कई बार बुलाने पर भी वह मायके वापस नहीं आ रही थी। जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन कलह होती थी।
संबंधित वीडियो-
पढ़ें-
UP: पत्नी संग स्टेज पर चार-पांच मिनट तक डांस किया, फिर गश खाकर गिर पड़े; शादी की 25वीं वर्षगांठ पर पति की मौत