फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जाने की बात कह कर गई थी पत्नी, पति पहुंचा तो प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखी वाे

Wed, 20 Mar 2019 08:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
अवैध संबंधों की जानकारी पति को मिलने के बाद पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पति ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ  नामजद मामला दर्ज कराया है।  पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है। बांदा के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बड़े बेटे से मंगलवार को तड़के चारा काटने की बात कहकर खेत की ओर गई थी।
विज्ञापन


इधर घर में बच्चे के रोने पर पति की नींद खुली तो वह पत्नी को बुलाने खेत की ओर गया। वहां अपनी पत्नी के साथ गांव के पुत्ती पुत्र रामराज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पति को देखकर महिला भी डर गई। इस बीच आरोपी पुत्ती महिला के पति को पकड़ कर पीटने लगा और महिला को वहां से भाग जाने के लिए कहा। बदहवास पत्नी वहां से भागकर अज्ञात स्थान पर चली गई।
विज्ञापन

प्रेमी के साथ थी पत्नी

महिला के जाते ही आरोपी ने पति को छोड़ा तो पति ने गांव जाकर परिजनों को जानकारी दी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी की खोजबीन शुरू की लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह जब पत्नी का शव एक खेत के पास बबूल के पेड़ पर लटकता देखा तो पुलिस को जानकारी दी।

पति ने युवक के खिलाफ  मामला दर्ज कराया है। इधर मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि मृतका के पति के अवैध संबंधों के चलते घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला प्रतीत हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के तीन पुत्र हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें