अवैध संबंधों की जानकारी पति को मिलने के बाद पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पति ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है। बांदा के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बड़े बेटे से मंगलवार को तड़के चारा काटने की बात कहकर खेत की ओर गई थी।
इधर घर में बच्चे के रोने पर पति की नींद खुली तो वह पत्नी को बुलाने खेत की ओर गया। वहां अपनी पत्नी के साथ गांव के पुत्ती पुत्र रामराज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पति को देखकर महिला भी डर गई। इस बीच आरोपी पुत्ती महिला के पति को पकड़ कर पीटने लगा और महिला को वहां से भाग जाने के लिए कहा। बदहवास पत्नी वहां से भागकर अज्ञात स्थान पर चली गई।