यूपी के फर्रुखाबाद जिले में वीरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात शराब के नशे में धुत्त पति ने जरा-सी बात पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। ससुर ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के गांव समैचामऊ निवासी उमेशचंद्र ने अपनी बेटी सीतू (29) की शादी 11 साल पहले नवाबगंज के गांव वीरपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ की थी। धर्मेंद्र के पिता रामबाबू की बुधवार को तबीयत खराब हो जाने पर परिवार वालों ने उनको यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। घर पर धर्मेंद्र उसकी पत्नी सीतू और उसके दो बेटे मौजूद थे।