फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने बहनोई संग मिलकर पत्नी को बनाया हवस का शिकार, अश्लील फोटो खीचने के बाद दी ये धमकी

Tue, 08 May 2018 09:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर की रहने वाली एक एमबीए की छात्रा ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उसके ससुर की शह पर उसके पति और नंदोई ने उसका यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित छात्रा ने अपने पति समेत उसके परिजनों व नंदोई के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 

कन्नौजः कानपुर के एक कालेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही युवती का साथ पढ़ने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 27 सितंबर 17 को जब युवती के पिता युवक के घर शादी की बात करने गए, तो युवक के घर वालों ने स्पष्ट मना कर दिया। इस पर युवती के पिता ने कानपुर के पनकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।


 

खुद को फंसता देख उक्त युवक ने उसे पत्नी बनाने का वादा करते हुए छह अक्टूबर को आर्य समाज मंदिर हीरागंज, कानपुर में शादी कर ली और जांच अधिकारी को प्रभावित करते हुए अपने विरुद्ध चल रहे मुकदमे में उससे शादी संबंधी कागजात और हलफनामा दिलवाकर फाइनल रिपोर्ट लगवा दी। 8 नवंबर 2017 को वह युवक उसे अपने घर ले गया। दो माह तक तो सब ठीक ठाक रहा। इसके बाद उसकी सास आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगी।

विज्ञापन

 

25 फरवरी 2018 को उसके पति का जन्मदिन था। उसमें नंदोई भी आए थे। कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद उसके पति, नंदोई और ससुर ने उसके कमरे में शराब पी। जब उसने इसका विरोध किया तब ससुर तो गाली देने हुए कमरे में निकल गए और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसके पति व नंदोई ने उसके साथ गलत किया। दोनों ने उसकी अश्लील फोटो भी खींच लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। वह किसी तरह वहां से मौका पाकर भाग निकली और कानपुर घर जाकर घटना की जानकारी दी। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें