हमीरपुर में संपत्ति को लेकर हुई पति की हत्या के मामले में महिला न्याय के लिए भटक रही है। पति के हत्यारों पर कार्रवाई के लिए पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। घटना का खुलासा न होने पर उसने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है। थाना मुस्करा के मसगांव निवासी हरनाथ की बेटी राजेश्वरी की शादी रायबरेली के बरईपुर गांव निवासी रामप्रसाद के साथ 20 नवंबर 2017 को हुई थी।
राजेश्वरी ने बताया उसके तीन बेटियां पूर्णिमा (7), शिवांगी (4) व संध्या (एक) हैं। उसके ससुर रामकुमार के पास करीब करोड़ों की संपत्ति है। जिसकी देखभाल उसका देवर शिवप्रसाद ही करता है। उसने ससुर को अपने पक्ष में मिलाकर करीब एक करोड़ की जमीन बेची है। उस रकम से उसने कार, ट्रैक्टर खरीदा है और सीमेंट-सरिया की दुकान खोली है। उसी जमीन को बेचने में मिली रकम में उसका पति रामप्रसाद हिस्सा मांग रहा था।