फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हाथ से खाना खाने के बाद पत्नी का हो गया गर्भपात, इसके बाद हुआ रफूचक्कर, ससुर ने रची ये साजिश

Tue, 01 Jan 2019 11:28 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीड़िता
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में शादी के डेढ़ साल बाद पति छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती थी। पति ने कुछ खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी थी। कार्रवाई न होने से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन


लखना के आदर्श नगर में रहने वाले जयवीर सिंह पुत्र जयनारायण सिंह ने झांसी के के सीपरी बाजार में रहने वाली ममता पुत्री राजकिशोर से प्रेम विवाह किया था। शादी के डेढ़ साल तक दोनों साथ रहे। ममता का आरोप है कि पति ने उसे खाने में मिलाकर कुछ खिला दिया। इससे चार माह का गर्भपात हो गया। बताया कि ऐसी स्थिति में पति अपने पिता और मां के बहकावे में आकर छोड़कर भाग गया है।

छानबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। पति की मां और पिता ने यह काम साजिशन किया है। ससुर सिंचाई विभाग भरथना में ऑपरेटर के पद पर तैनात है। इससे वह पीड़ित को धमकाता है। ससुर ने पुत्र की दूसरी शादी करने का प्लान बना लिया है। इससे पति मां और पिता के पक्ष में उतर आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत महिला आयोग व मुख्यमंत्री से कर न्याय की गुहार लगाई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें