फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुर से गांगूपुर तक जीटी रोड की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर(कानपुर)। बारिश के कारण गड्ढों में तब्दील हुई एनएच-91 की सड़क आवागमन करने वाले लोगों के लिए नए वर्ष की खुशखबरी है। एनएच-91 के अफसरों ने बारिश में खराब हुई जीटी रोड के मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कराया है। एनएच के अफसरों के मुताबिक, कल्याणपुर से गांगूपुर कन्नौज जनपदीय सीमा तक प्रत्येक दशा में 8 जनवरी तक जीटी रोड पूरी तरह वाहनों के फर्राटा भरने के लिए तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में क्षतिग्रस्त जीटी रोड को चलने लायक बनाने के लिए एनएच-91 के अफसर-कर्मी लगातार मार्ग को दुरुस्त करने के लिए डामरीकरण और गड्ढों को भरने में लगे हुए हैं। कार्यदाई संस्था के ठेकेदार सुरेश सिंह ने बताया कि एनएच 91 द्वारा उन्हें कल्याणपुर, कानपुर, गांगूपुर, कन्नौज जनपदीय सीमा तक करीब 60 किमी जीटी रोड की पैचिंग का कार्य दिया गया है, जो इसी सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए फुटपाथ और अन्य कार्याें को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय लगेगा। अब बकोठी, सैबसू मोड़, नानामऊ मोड, ईशन नदी, नोननदी, अटक नदी सहित आदि पुलों के आसपास भी वाहन सवारों के लिए विशेष संकेतक और फुटपाथ को दुरुस्त किया जाएगा। मालूम रहे कि अमर उजाला द्वारा जीटी रोड के चलने लायक न होने की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की, जिसके बाद सक्रिय हुए जिला प्रशासन और एनएच के अफसरों ने पहले नोन नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराया फिर सड़क मरम्मत का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें