फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार की टक्कर से घायल पति की मौत, पत्नी गंभीर

Thu, 23 Oct 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। मुंगीसापुर ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

औरैया के भरसौली निवासी शिववीर बुधवार सुबह बाइक से पत्नी चांदनी व दो वर्षीय पुत्री सान्वी को लेकर ससुराल कानपुर जा रहे थे। मुंगीसापुर कस्बे के ओवरब्रिज के ऊपर दिल्ली से कोलकाता जा रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सान्वी को मुंगीसापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जबकि शिववीर व चांदनी की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा था। यहां से दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।
चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि देर रात उपचार के दौरान शिववीर की मौत हो गई। चांदनी की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष डेरापुर संजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें