फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की हत्या कर खुद भी गोली मारकर जान दी, सामने आई ये वजह 

Tue, 07 Jul 2020 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सुधा फाइल फोटो व धनंजय सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में रूरा के जिनई गांव में सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद गोली मारकर जान दे दी। पुलिस की जांच में दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने राइफल कब्जे में ली है। 
विज्ञापन


रसूलाबाद रोड पर धनंजय सिंह (48) अपनी पत्नी सुधा सिंह 45, बेटे ओमजी के साथ रहते थे। धनंजय जरूरतमंदों की ज्वैलरी रखकर ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। सोमवार रात बेटा घर में बाहर की तरफ सो गया। पति और पत्नी दूसरी मंजिल में गेट बंद करके कमरे में सोने चले गए।

रात दो बजे फायरिंग की आवाज सुनकर ओमजी ने छत पर जाकर गेट पीटना शुरू किया। गेट खुला नहीं खुला। जरा ही देर में फिर फायरिंग की आवाज आई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दूसरे मकान में सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंची। कमरे की खिड़की बाहर की तरफ खुली थी। दोनों के पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन


धनंजय का शव बेड पर और सुधा का शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद एएसपी अनूप कुमार, सीओ संदीप कुमार, इंस्पेक्टर विद्याशंकर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घर में लगी सीसीटीवी के डीवीआर को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

चल रहा था तनाव, वजह स्पष्ट नहीं 
इकलौते बेटे ओमजी ने पुलिस को माता-पिता के बीच कई दिनों से विवाद चलने की जानकारी दी है। हालांकि विवाद की वजह पुलिस को स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसने बताया कि शाम को सभी ने खाना खाया था। तब माहौल सामान्य था। अचानक रात में क्या बात हुई, पता नहीं चल सका। ओमजी बीएससी का छात्र है। बड़ी बहन शिंपी की ऊसराहार भरथना में शादी हो चुकी है। 

कमरे में लगा थी डीवीआर 
धनंजय सिंह के मकान में तीन सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनका डीवीआर धनंजय के कमरे में लगा था। इससे काफी कुछ जानकारी पुलिस को मिल सकती है। फॉरेंसिक टीम ने इसे कब्जे में लिया है। अब उससे वीडियो निकाल कर छानबीन की जाएगी। 

जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि धनंजय ने पहले पत्नी को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। दोनों के बीच तनाव था। आवेश में ऐसी घटना होने की आशंका है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। - अनूप कुमार, एएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें