फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लगी शराब की लत तो पति ने किया मना, नहीं मानी तो तंग होकर फांसी पर झूला

Sat, 25 Jan 2020 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पत्नी के शराब पीने की आदत से तंग आकर कानपुर के काकादेव निवासी युवक ने शनिवार सुबह कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि एक दिन पहले ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की थी। इसकी वजह से भी वह आहत था।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर काकादेव पुलिस जांच शुरू की है। काकादेव निवासी राहुल (30) ने पड़ोस में रहने वाली शालू से 2008 में प्रेम विवाह किया था। रामआसरे ने बताया कि शादी से पहले बेटे राहुल को शालू के शराब पीने की जानकारी नहीं थी। दोनों में विवाद शुरू हो गया।

राहुल ने शालू के घरवालों से शिकायत करने के साथ ही उसकी शराब पीने की आदत छुड़वाने का प्रयास किया। इस पर ससुराल वाले राहुल पर ही आरोप लगाने लगे। दस जनवरी को दोनों के बीच पूरी रात झगड़ा हुआ। सुबह शालू मायके चली गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को राहुल ससुराल पत्नी को लेने पहुंचा। विवाद होने पर ससुरालीजनों ने राहुल पीटा। रामआसरे ने बताया कि घर लौटने के बाद आहत राहुल कमरे में चला गया। सुबह कमरे से नहीं निकलने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर काकादेव का कहना है कि घरवालों के आरोप की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें